आयुष्मान भवः अभियान में शुरू होगा आयुष्मान मेला

आयुष्मान भवः अभियान में शुरू होगा आयुष्मान मेला

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। आयुष्मान भवः अभियान के तहत चिकित्सा सुविधा को अधिक सरल व प्रभावी बनाया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने बताया कि आमजन को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः नाम से एक अभियान का संचालन किया जाना है। इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति द्वारा विगत 13 सितंबर को किया जा चुका है। अभियान में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसके तीन अंग स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान व अंगदान शपथ हैं। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत समस्त चिकित्सा की इकाइयों का कायाकल्प तथा दिशा निर्देशों के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। रक्तदान महादान के अंतर्गत समस्त ब्लड बैंकों को ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकृत करना एवं नियमित रूप से स्टॉक की उपलब्धता व रक्तदाताओं की सूची अद्यतन करना है। अंगदान शपथ के अंतर्गत समस्त जिला मुख्यालय, चिकित्सा इकाइयों, ग्राम सभाओं, स्कूल, कॉलेज, दफ्तरों में अंगदान महादान की शपथ ली जाएगी। इच्छुक नागरिकों की प्रतिज्ञाओं को पंजीकृत करने के लिए ऑनलाइन अंगदान प्रतिज्ञा रजिस्ट्री संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयुष्मान आपके द्वारा 3.0 के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। आयुष्मान मेला का आयोजन समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एंड वैलनेस केन्द्रों पर किया जाएगा। समस्त उपकेंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान ग्राम पंचायत से उन ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की होगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच के नेतृत्व में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी जिसके द्वारा अभियान की प्रगति का लगातार अनुश्रवण भी किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला