Jaunpur News: टीडी कालेज के प्रो. महेन्द्र त्रिपाठी का प्राचार्य पद पर हुआ चयन

  • टीडी कालेज के प्रो. महेन्द्र त्रिपाठी का प्राचार्य पद पर हुआ चयन

  • तमाम शिक्षकों सहित शुभचिन्तकों ने दी बधाई

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज में हिंदी के प्रोफेसर महेंद्र त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज में प्राचार्य पद पर चयन हुआ है। आयोग द्वारा बीते 19 नवम्बर को घोषित चयन परिणाम में डॉ. त्रिपाठी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि का समाचार प्राप्त होते ही महाविद्यालय सहित उनके गृह क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया। क्षेत्रीय नागरिकों, शुभचिंतकों एवं शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना किया।
बता दें कि डा. त्रिपाठी मूलतः मड़ियाहूँ तहसील के बरसठी ब्लॉक अन्तर्गत हरद्वारी गांव के निवासी हैं जो वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष हैं। उनके पिता स्व. श्रीदेव तिवारी मड़ियाहूं स्थित बी.एन.बी. इंटर कालेज में दीर्घकाल तक प्रधानाचार्य रहे तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान किया। शिक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक प्रतिष्ठा की समृद्ध पारिवारिक परंपरा से अनुप्राणित डॉ. त्रिपाठी 4 भाइयों में सबसे छोटे हैं।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। माध्यमिक शिक्षा उन्होंने बी.एन.बी. इंटर कॉलेज मड़ियाहूँ से प्राप्त किया। इसके पश्चात मड़ियाहूँ पी.जी. कॉलेज, टी.डी. कॉलेज जौनपुर तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से उच्च शिक्षा अर्जित किया। उनके बड़े भाई सत्येंद्र त्रिपाठी जिला शिक्षा अधिकारी, दूसरे भाई जितेंद्र त्रिपाठी महाप्रबंधक तथा तीसरे भाई शैलेंद्र त्रिपाठी बाट-माप अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ. महेंद्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए इसे परिवार, गाँव एवं जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उनके अग्रज एवं प्रधानाध्यापक सोमेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी का प्राचार्य पद पर चयन समूचे परिवार के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। चयन परिणाम घोषित होने के उपरांत टी.डी. कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी डॉ. त्रिपाठी को बधाई देते हुए उनके भावी दायित्वों के सफल निर्वहन एवं मंगलमय भविष्य की कामना किया।
बधाई देने वालों में मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर त्रिपाठी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. लल्लन मिश्र, टी.डी. कालेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, प्रो. अरुण सिंह, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.के. पाठक, प्रो. मनोज सिंह, प्रो. पुष्पा सिंह, प्रो. सुषमा सिंह, प्रो. अजय दुबे, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय सिंह, वर्तमान अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, प्रो. आर.एन. ओझा, प्रो. दलसिंगार सिंह, प्रो. वंदना दुबे, प्रो. राजदेव दुबे, प्रो. सत्य प्रकाश सिंह, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ. संजीव सेन सिंह, डॉ. धर्मेश राज, डॉ. नरेंद्र देव पाठक आदि प्रमुख रहे।