Jaunpur News : प्रमोद गुप्ता को अमेरिका से मिला अवार्ड, यू-ट्यूब की दुनिया में मचाया तहलका

Jaunpur News : प्रमोद गुप्ता को अमेरिका से मिला अवार्ड, यू-ट्यूब की दुनिया में मचाया तहलका

जौनपुर। वे जो शोर मचाते हैं भीड़ में, भीड़ ही बनकर रह जाते हैं, वही पाते हैं जिंदगी में कामयाबी जो खामोशी से अपना काम कर जाते हैं…। यह पंक्तियां जिले के सुजानगंज क्षेत्र के रोहियांव गांव निवासी प्रमोद गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठती है। प्रमोद ने न सिर्फ परिवारिक बिजनेस के इतर मीडिया में रूख किया, बल्कि एक ऐसा मुकाम हासिल किया जहां पहुंचने के लिये लोग रात-दिन मेहनत करके भी नहीं पहुंच पा रहे। जी हां, प्रमोद ने इन दिनों यूट्यूब जगत की दुनिया में तहलका मचा रखा है।

“जे भारत न्यूज “ नाम के यूट्यूब चैनल ने सफलतापूर्वक डेढ़ लाख सब्सक्राइबर हासिल कर लिया है। यूट्यूब की कम्पनी ने प्रमोद गुप्ता को सिल्वर प्ले बटन अवार्ड से सम्मानित किया। प्रमोद ने इसका श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया। उनका कहना है कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिये जिद होना जरूरी है। सुजानगंज के प्रमोद ने मीडिया जगत में कम समय में अपनी पहचान बना ली। शिराजे हिन्द की धरती से मीडिया जगत में कदम रखने वाले प्रमोद नोएडा स्थित कई चैनलों में एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग कर चुके हैं। नगर के राज कालेज से बीएससी करने वाले प्रमोद को खुद नहीं पता था कि वह मीडिया के क्षेत्र में इस मुकाम तक जाएंगे। उनके एक मित्र ने उन्हें इस तरफ आकर्षित किया तो वह यहीं के रह गये।

पढ़ाई के दौरान ही वह जौनपुर में ही एक अखबार से जुड़े और फिर एक न्यूज पोर्टल के लिये यूट्यूब चैनल पर काम किये। अचानक से नोएडा जाने का विचार आया तो वह यहां से मोह माया छोड़ वहां चले गये और वहीं पर संघर्ष करने लगे। इस दौरान कई न्यूज चैनल में बतौर वीडियो एडिटर काम किये। प्रमोद की प्रतिभा का लोग लोहा मान रहे हैं। नोएडा में कार्य के दौरान प्रमोद से जौनपुर का मोह नहीं छूट पाया। वहीं से उन्होंने जे भारत न्यूज नामक यूट्यूब चैनल की शुरूआत की। प्रमोद का अपने चैनल के प्रति लगाव, मेहनत को देखते हुए लोग उन्हें सपोर्ट करने लगे। जौनपुर के साथियों ने उनका हरसंभव मदद किया। आज सभी की देन है कि उनका चैनल डेढ़ लाख सदस्य वाला चौनल हो गया है। चैनल को भले ही डेढ़ लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया हो लेकिन करोड़ों लोग उसे देखने वाले हैं। प्रमोद के इस उपलब्धि पर उनके साथी, शुभचिंतक, अभिभावक शुभकामनायें दे रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।