Jaunpur News : चूल्हे की आग में लकड़ी से बन रहा भोजन
गैस चूल्हे पर भोजन बनाने का है शासनादेश
आरएस यादव
मछलीशहर, जौनपुर। शासन द्वारा गैस के चूल्हे पर मध्यान्ह भोजन बनाकर देने के निर्देश के बावजूद अभी भी विद्यालयों में चूल्हे पर लकड़ी जलाकर भोजन बनाकर परोसा जा रहा है। मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत विद्यालयों में गैस चूल्हे पर भोजन बनाने का निर्देश है किंतु क्षेत्र के कई परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालयों में अभी भी चूल्हे पर लकड़ी जलाकर भोजन बनाकर परोसा जा रहा है।
नगर स्थित फौजदार इंटर कालेज के रसोइये ने बताया कि चालू सत्र के आरंभ से ही विद्यालय में गैस सिलेंडर नही आया है। पूरे जुलाई माह में विद्यालय के टूटे फर्नीचर की लकड़ी जलाकर चूल्हे पर भोजन बनाया जा रहा है। साथ ही बच्चों को मिड-डे-मिल योजनान्तर्गत मानक के अनुरूप सप्ताह में एक दिन फल और दूध भी नहीं दिया जाता है। उपस्थित बच्चों की संख्या को बढ़ाकर बताया जाता है। किसी भी विभागीय अधिकारी द्वारा अभी तक निरीक्षण नही किया गया है।