Jaunpur News : पुलिस ने दो वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Jaunpur News : पुलिस ने दो वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने विथार गांव के दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों काफी दिनों से पुराने मुकदमे में न्यायालय में उपस्थित नही हो रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह अपने हमराहियों के साथ थाना क्षेत्र के विथार गांव के निवासी राम शब्द यादव व कर्मराज यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिये। इस बाबत उन्होंने बताया कि दोनों वारंटी काफी दिनों से पुराने मुकदमे में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके मद्देनजर न्यायालय के आदेश पर इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।