Jaunpur News: पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार

  • पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 020/2020, अपराध संख्या 300/2019 धारा 363, 366, 376, 20 भादवि व 17 पाक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त राजेंद्र पुत्र वासुदेव उर्फ बासु निवासी अक्खीपुर थाना शाहगंज जौनपुर को मंगलवार को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय स्पेशल पाक्सो एक्ट-2 जौनपुर द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, उपनिरीक्षक लाल मोहर तथा कांस्टेबल कृपानंद शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA