Jaunpur News : मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित गांधी स्मारक पी.जी.कालेज समोधपुर में रोवर्स/रेंजर्स द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदाता रैली को प्राचार्य डा. वीरेंद्र निर्मल एवं जिला मुख्यायुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स डॉ. रणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता रैली को सम्बोधित करते हुए जिला मुख्यायुक्त ने कहा कि स्काउट्स एण्ड गाइड्स के माध्यम से प्रत्येक रोवर्सध्रेंजर्स के अन्दर राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना बलवती होती है। रोवर्स/रेंजर्स विभिन्न गांवों में जाकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम समन्वयक डा. राकेश यादव ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने घर से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे, रोवर्स/रेंजर्स रैली द्वारा इस कार्य को सफल बनाया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रायः देखा जाता है कि निर्वाचन में मत का प्रतिशत कम रहता है इसका अर्थ है कि मतदाताओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।
मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से गांवों के प्रत्येक मतदाता को जागरूक करके मतदान के लिए प्रेरित किया जाय। जब शत-प्रतिशत मतदान होगा तब इस रैली की सार्थकता होगी। रोवर्स/रेंजर्स संयोजक डा. अवधेश मिश्रा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन और आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बेसिक रेंजर लीडर डा. नीलू सिंह, निवर्तमान प्राचार्य डा. रणजीत पांडेय, डा. रमेश चंद्र सिंह, डा. अरविंद सिंह, डा. लक्ष्मण सिंह, डा. अविनाश वर्मा, डा. उदय प्रताप सिंह, डा. संदीप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, बीपी सिंह, अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, शिवमंगल सोनी एवं रोवर्स/रेंजर्स आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










