Jaunpur News : शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
Jaunpur News : शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। आगामी ईद उल फितर त्योहार के मद्देनजर सरपतहां थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों से ईद उल फितर से सम्बन्धित समस्याओं के विषय में जानकारी हासिल करने के उपरांत लोगों से आपसी सद्भाव एवं प्रेम के वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित अन्य लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त उनके यथोचित समाधान करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रमजान का महीना मानव जाति को प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। रोजा अच्छी जिंदगी जीने का प्रशिक्षण है। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी, उपनिरीक्षक लालता प्रसाद तथा धुरेन्धर प्रसाद व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों में मतीन अहमद, संतोष तिवारी, प्रभात सिंह, चांद बाबू, मो. इसराइल, मनोज कुमार, राम मगन, जावेद आलम आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।