HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अभिभावक परामर्श गोष्ठी का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : अभिभावक परामर्श गोष्ठी का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : अभिभावक परामर्श गोष्ठी का हुआ आयोजन

महराजगंज, जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के प्रति अभिभावक परामर्श गोष्ठी का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। जिसमें 50 बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया और अभिभावक को बताया कि सभी बच्चों के खाते में ड्रेस का पैसा जा चुका है। रिसोर्स पर्सन के रूप में आये अशोक कुमार गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस समय दिव्यांग बालक/बालिकाओं को सरकार की तरफ से स्टाइपेंड 2000 हजार, स्कर्ट 6000 रुपये दिये जा रहे हैं जो बच्चे परिषदीय विद्यालयों में नामांकित हैं। माडल के रुप में दिव्यांग संजीत को बुलाया गया जो दिव्यांग होते हुए भी सब्जी बेचकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। स्पेशल एजुकेटर भानु प्रताप सिंह, प्रियंक द्विवेदी, डॉ. प्रमोद कुमार सैनी ने भी विचार व्यक्त किये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read