Jaunpur News: कुंवर नदी में गोवंश का अवशेष मिलने से मचा हड़कम्प

  • कुंवर नदी में गोवंश का अवशेष मिलने से मचा हड़कम्प

  • मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने पुलिस को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बांधगांव स्थित कुंवर नदी में रविवार की सुबह पानी में तैरता हुआ गोवंश का सिर देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। कुछ ग्रामीण जब नदी किनारे गए तो उन्होंने नदी में तैरते हुए अवशेष को देखा और तुरंत आस—पास के लोगों को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गिरीश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर जेसीबी मंगाकर उसे जमीन में दफना दिया। साथ ही जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है। यहां गौरतलब है कि 16 फरवरी को भी इसी स्थान पर गोवंश के अवशेष मिले थे जिसके बाद गोरक्षा प्रमुख लालजी मिश्र की तहरीर पर गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय की तहरीर पर अज्ञात दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA