Jaunpur News : गांजा के साथ एक गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। थानाध्यक्ष सरपतहां संजय सिंह के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक लालता प्रसाद व धुरेन्धर प्रसाद मयहमराह हेड कान्स्टेबल पारस नाथ यादव, अरविन्द राव, अजय कुमार तथा शैलेन्द्र बहादुर सिंह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे।
इस दौरान मिली सूचना पर डेहरी नहर की पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव निवासी बाल किशुन पुत्र बाबू लाल राम के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी