Jaunpur News : 53वें दिन मड़ियाहूं व रामपुर होकर समाजवादी पदयात्रा पहुंचा भदोही
Jaunpur News : 53वें दिन मड़ियाहूं व रामपुर होकर समाजवादी पदयात्रा पहुंचा भदोही
महेश पाल/सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं/रामपुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाया जा रहा देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का 53वां दिन मड़ियाहूं व रामपुर पहुंचा। जगह-जगह स्वागत होते हुए पदयात्रा भदोही सीमा में प्रवेश किया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया जिसके बाद पदयात्री को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी। अंत्योदय पर बल था। सामाजिक सद्भाव था और श्रम शक्ति का सम्मान था। आज भाजपा सरकार से आजादी दिलाने के लिए देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा चल रही है।
2024 में जनता भाजपा के सरकार से आजादी चाहती है।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा जौनपुर के 9 विधानसभा में लगभग 300 किलोमीटर पदयात्रा की जौनपुर की जनता ने इस पदयात्रा में अपना अपार समर्थन दिया जिससे से हम सभी पद यात्रियों को बहुत बल मिला है। बात उजाले की तरह साफ है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी पर जनता का इसलिए भी भरोसा है कि अन्य दलों के मुकाबले बेदाग, शालीन और निश्चल छवि के साथ अखिलेश यादव का विराट व्यक्तित्व सबसे ऊपर है।
छात्र नेता अखिलेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल के पांच जनहित की योजनाएं और काम ही गिना दे। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपहरण, लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार चरम पर है।अपराधी सरकार के साथ साठ—गांठ किये हैं।
पदयात्रा में पूर्व विधायक सुषमा पटेल, राज बहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, गामा सोनकर, मंजूर हसन, अविनाश विद्यार्थी, राजवीर यादव, राना यादव, जयहिंद यादव, श्याम नारायण बिन्द, लालचंद यादव, इंजीनियर अभिषेक, अवनीश, पंकज, आशुतोष तिवारी, जयसिंह, विनय मास्टर, गुड्डू सोनकर, संदीप यादव, भारत यादव, पप्पू यादव, राजबहादुर आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।