चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के जेसीज चौक पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के जमी रुधौली गांव निवासी अच्छे लाल बिंद (62) पुत्र जयराम बिंद शनिवार की सुबह शाहगंज बाजार से दवा लेकर अपने घर जाते समय अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।