Jaunpur News : रविन्द्र धर्म प्रसार के विभागाध्यक्ष व धु्रव राष्ट्रीय व्यापार परिषद के उपाध्यक्ष मनोनीत
Jaunpur News : रविन्द्र धर्म प्रसार के विभागाध्यक्ष व धु्रव राष्ट्रीय व्यापार परिषद के उपाध्यक्ष मनोनीत
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक बुधवार को नगर के शेषपुर में हुई जहां उपस्थित लोगों के बीच सर्वसम्मत से नये पदाधिकारियों की घोषणा हुई। जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय के अनुसार आचार्य रविन्द्र द्विवेदी धर्म प्रसार के विभागाध्यक्ष बनाये गये। साथ ही ध्रुव बरनवाल नगर उपाध्यक्ष जफराबाद राष्ट्रीय व्यापार परिषद मनोनीत किये गये। इस पर उपस्थित लोगों ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।