JAUNPUR NEWS : प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान सम्पन्न
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने मोटे अनाज को उपजाने व जैविक खाद्य का प्रयोग करने के लिए कहा। साथ ही सभी भाइयों को खेती के विषय में जानकारी दिया। इस अवसर पर घनश्याम यादव जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, सन्दीप सिंह, आशुतोष उपाध्याय, रमेश यादव मीडिया प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।