Jaunpur News : कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये अभी से सभी कार्यकर्ता अपने बूथों और अपनी कार्यकारिणी का सत्यापन कर उन्हें जनता के बीच में जाने के लिये प्रेरित करें। जल्द ही विधानसभा स्तर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं उनकी कमेटी ग्रामसभा अध्यक्ष का प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र निषाद व शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं।

उसका आगाज काशी से होने जा रहा है। बैठक में जिला महासचिव अजय सोनकर, आजम जैदी, संतोष गिरी, रामसमुझ सिंह, मुकुंदी लाल गौतम, जयप्रकाश तिवारी, राम सिंह, विनय शुक्ला, मदन मिश्रा, संजय माली, नरेंद्र पटेल, अतीक अहमद, संतोष मिश्रा, रमेश पाल, सुनील यादव, महमूद अंसारी, अंकित राय, निलेश सिंह, राज कुमार गुप्ता, विनय तिवारी, सुरेश सोनकर, इन्द्रमणि दूबे, विजय प्रजापति, प्रहलाद सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन राकेश मिश्रा ने किया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent