Jaunpur News : मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
Jaunpur News : मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में हुई घटना जिसमें नायब नाजिर स्व. सुनील शर्मा जिनकी मृत्यु ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव उपजिलाधिकारी द्वारा किये गये पिटाई से हुई मौत पर विरोध प्रकट करते हुए कर्मचारियों ने जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी अधिकारी को अपने कर्मचारी से मारपीट एवं हिंसक वारदात करने का अधिकार नहीं है, यह कृत्य शासन व प्रशासन की छवि खराब कर रहा है। प्रदेश सरकार से मांग किया कि उक्त मृतक कर्मचारी के आश्रितों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा दिया। जाय। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किये जायं तथा आरोपी उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव तहसील लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ को तत्काल गिरफ्तार किया जाय।
सभा को विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, पूर्व अध्यक्ष हारून रसीद, प्रभात सिंह, आशीष त्रिपाठी, सुनील सिंह, भानु प्रताप गौतम, राजेश यादव, उद्धव प्रसाद द्विवेदी, भानु प्रकाश विश्वकर्मा, सूरज श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। सभी ने एक स्वर से आरोपी उपजिलाधिकारी के गिरफ्तारी की माँग की। अन्त में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप आये अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) रजनीश राय को दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।