JAUNPUR NEWS : महराजगंज पुलिस ने पशु क्रूरता के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थनीय थाना पुलिस ने धारा 307 भादंवि, 3/25 आर्म्स एक्ट 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगों के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ने धारा 307 भादंवि, 3/25 आर्म्स एक्ट 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना महराजगंज से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद पुत्र महमुदुल हसन निवासी हसवर थाना हसवर जिला अम्बेडकरनगर को क्षेत्र के पूरागम्भीर शाह के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह, हे0का0 हरेन्द्र कुमार, का0 गोविन्दा चौहान, का0 हरेन्द्र कुमार, का0 रवि कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।