Jaunpur News : लीलावती आद्या प्रसाद गर्ल्स महाविद्यालय एक कदम विकसित शिक्षा की ओर

Jaunpur News : लीलावती आद्या प्रसाद गर्ल्स महाविद्यालय एक कदम विकसित शिक्षा की ओर

जितेन्द्र सिंह चौधरी/दिलीप कुमार
थानागद्दी, जौनपुर। लीलावती आद्या प्रसाद गर्ल्स महाविद्यालय अंत्यत आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण शिक्षा के नए आयाम को दर्शाता हुआ महाविद्यालय है। जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करती है। शहरों में शिक्षा प्राप्त करना आसान है लेकिन क्या आपने ग्रामीण क्षेत्रो की उन नन्हीं बेटियों का सोचा है जो कम उम्र में ही शिक्षा से वंचित कर दी जाती है। भारत ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बहुत से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह सभी व्यक्तियों में समानता की भावना लाती है और देश के विकास और वृद्धि को बढ़ावा देती है।

सर्वांगीण विकास के लिये महाविद्यालय तत्पर
एक ही जगह मिलन बहुत ही काम महाविद्यालय में देखने को मिलता है। इस महाविद्यालय में तीनों वर्ग आपको मिलेगा। यह महाविद्यालय कुशल अनुभवी प्राध्यापक शिक्षक व शिक्षिका दोनों मौजूद है। महाविद्यालय में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं उनके अंदर नई प्रेरणा के साथ नई चेतना देना प्रबंधक व प्राचार्य मिलकर विद्यार्थियों में लगातार आगे बढ़ाने की संस्कारित शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध रहते हैं। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राओं में नैसर्गिक गुणों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना में आने वाले सभी कार्यों को विद्यार्थियों के अंदर प्रविष्टि कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय हरदम तत्पर रहता है।

छात्राओं के प्रति विद्यालय की जिम्मेदारी
आज की समझ में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक है परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। इन्हीं सब कर्म की वजह से शिक्षा हमारे जीवन में अत्यंत महत्व रखती है। शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे न कोई चुरा सकता है और न ही कोई छीन सकता है। यह एकमात्र ऐसा धन है जो बांटने पर काम नहीं होता, बल्कि इसके विपरीत बांटने पर बढ़ता ही जाता है। शिक्षा अंधकार में प्रकाश की किरण है। यह निश्चित रूप से एक अच्छे जीवन की आशा है। इस ग्रह पर शिक्षा प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को न करना सही नहीं है। अशिक्षित युवा मानवता के लिए काफी खराब है। इन सबसे ऊपर सभी देशों की सरकारों को शिक्षा का प्रसार सुनिश्चित करना चाहिए और जन-जन तक शिक्षा की लहर पहुंचानी चाहिए, क्योंकि विकास तभी संभव है जब राष्ट्र शिक्षित होगा। वहीं इस महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपनी कार्य कुशलता और मेहनत के बल पर कम समय में ही उच्च श्रेणियां में पास होने वाली छात्राओं की संख्या 4 दर्जन के लगभग पहुंचा दिया है। इस महाविद्यालय की कार्यकुशलता और शैक्षणिक कार्य प्रणाली केवल कहना मात्रा नहीं है, बल्कि 2023-24 के रिजल्ट में महाविद्यालय की कार्यकुशलता झलक रही है। इस वर्ष की छात्राओं ज्योति सरोज 86.6%, तनुजा देवी 86.4%, स्वेच्छा सिंह 85.9%, आभा यादव 85.6%, शिवानी खरवार 85.01%, श्वेता मौर्य 85.01%, शालू यादव 85.01%, ऐनी सरोज 84.%4, काजल मौर्य 83.7%, नेहा यादव 83.7%, रश्मि सिंह 83.7%, आंचल सरोज 83.7%, चांदनी 83.7%, रुचि कुमारी 82.9%, पूजा चौबे 82.9%, आंचल यादव 82.2 %,नीलू पाल 82.02%, खुशी गुप्ता 82.2%, स्वाति शुक्ला 81.4 %,प्रीति कॉल 81.4 %,वंदना यादव 81.4%, आभा निषाद 80.8%, खुशबू यादव 80.7%, बंदना कुमारी 80%, साक्षी चौबे 80%, अन्नू 80%, चांदनी उपाध्याय 80%, लाल परी पटेल 80% लगभग दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने 80% प्राप्त कर विद्यालय क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह सफलता विद्यालय प्रबंधन व विद्यालय परिवार से जुड़े प्राचार्य एवं शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent