JAUNPUR NEWS : ध्वस्त हो गयी है प्रदेश की कानून व्यवस्था

JAUNPUR NEWS : ध्वस्त हो गयी है प्रदेश की कानून व्यवस्था

लगातार घट रहीं हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं: बृजलाल
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बृजलाल खाबरी का पूर्व प्रत्याशी व शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डा. प्रमोद के सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सुजानगंज के ब्लाक अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह व नगर अध्यक्ष सहजादे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बृज लाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक है।

निकाय चुनाव में कांग्रेस जाति व धर्म के बन्धन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में विजय का पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है। आने वाला समय कांग्रेस का है। पूरे प्रदेश में डेंगू का कहर व्याप्त है भाजपा सरकार आँखे बन्द किए बैठी है। सरकार के पास न तो डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए व्यवस्था है और ना बजट। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश मे कानून व्यवस्था की कोई चीज नही है। हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार घट रही हैं। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने 7 साल कार्य नही किया वो 70 साल का हिसाब मांग रहे हैं जिन्होंने 70 साल बनाया वो सात साल में बर्वाद कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7 साल में बड़ा- बड़ा हिस्सा बेच डाला है। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 प्रमोद के0 सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति की जा रही है। एक तरफ जनता जहां महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का करोड़ो का कर्ज माफ कर रही है। आज हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही हैं उसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनने व भविष्य में दूर करने के लिए है। हमारे सामने आने वाले समय में निकाय चुनाव है।

ऐसे में हमें अपने नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य को लोगों में घर-घर पहुंचाने तथा एकजुट होकर युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारियों में लगने की आवश्यकता है, क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को परास्त कर सकती है। उक्त अवसर पर राकेश मिश्रा मंगला, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर, ललित चौरसिया, आनन्द सिंह, मनोज गौतम, राहुल यादव, अभिषेक, आशु उपाध्याय, सन्त लाल पटेल, नीरज सरोज, कृपाशंकर पटेल, अशोक पटेल, लल्लन दुबे, राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent