Jaunpur News : कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त का श्रृंगार कर किया पूजन-अर्चन
Jaunpur News : कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त का श्रृंगार कर किया पूजन-अर्चन
जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा प्राचीन मन्दिर भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा गोरक्षनाथ जी मन्दिर में भव्य आयोजन हुआ जहां भगवान चित्रगुप्त का भव्य श्रृंगार वाराणसी से आये कलाकारों ने किया। भगवान चित्रगुप्त के सिंगार में छप्पन भोग व महाआरती हुआ जहां पंकज सिन्हा व शैली गगन व कुंवर श्रीवास्तव के भजन प्रस्तुत करने पर लोग झूम उठे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के रचयिता हैं।
वे पूरे संसार का लेखा-जोखा रखते हैं। आज उनके पूजन समारोह में शामिल होना सौभाग्य की बात है। बारीनाथ मठ के महंत पुजारी बाबा हरदेव नाथ ने कहा कि आज मंदिर प्रांगण में लग रहा है। भगवान चित्रगुप्त खुद उत्तर आये हैं। स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना आज सर्वसमाज के लोग पूरे विश्व में कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के हर जिले में भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डा. मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता बढ़ती है।
इसके अलावा जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, शोभायात्रा संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक/प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक प्रदेश सचिव, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. एनके सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद्र श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, जिला महामंत्री भाजपा इं. अमित श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव, महासचिव सुलभ श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में तमाम चित्रांश बंधु मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।