JAUNPUR NEWS : टाई वीर बाबा पुलिया पर लगे पोल से टकरायी जीप, चालक घायल

JAUNPUR NEWS : टाई वीर बाबा पुलिया पर लगे पोल से टकरायी जीप, चालक घायल

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के औरी गाँव के टाई बीर बाबा मंदीर के जर्जर पुल के बीच में लगे पोल से सोमवार की देर शाम अनियंत्रित जीप ने टक्कर मार दी टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रामहित यादव पुत्र सीताराम यादव सोमवार की देर शाम केराकत बाजार से वापस घर रायपुर जा रहा था। जैसे ही टाई बीर बाबा मंदिर के जर्जर पुल के पास पहुंचा कि सामने लगी पोल को देख गाड़ी का ब्रेक मार कर रोकना चाहा जब तक गाड़ी में ब्रेक लगता तब तक गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। टक्कर में चालक अपने आपको संतुलित करने में असफल रहा और जाकर पोल से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल रायपुर थाना चंदवक केराकत का निवासी बताया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA