JAUNPUR NEWS : निराश्रित गोवंशों को लेकर डीएम ने की बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंशों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने अवगत कराया कि अभियान चलाकर 5000 गोवंशों को संरक्षित किया जाना है। इसके संबंध में प्रत्येक विकासखंड में एक अतिरिक्त अस्थायी गोआश्रय स्थल बनाया जाना और पुराने गो-आश्रय स्थल का क्षमता वृद्धि किया जाना था जिसके संबंध में जिलाधिकारी के द्वारा विकास खण्डवार समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए गो-आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी गोवंश संरक्षित किया जाए उसी दिन उनका ईयर टैगिंग करना भी सुनिश्चित करें। धर्मापुर में गो-आश्रय स्थल हेतु जगह चिन्हित न करने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ठंड को देखते हुए गो-आश्रय स्थल में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाय। ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वी.के. यादव, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















