Jaunpur News : जेसीआई जौनपुर ने चलाया जागरूकता हस्ताक्षर अभियान
जौनपुर। विश्व कैंसर दिवस को जेसीआई के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में हस्ताक्षर जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था द्वारा किए गए इस प्रयास से नगर के बहुत सारे लोगों ने उत्सुकता दिखाते हुए अभियान में भागीदारी की। इस अभियान में उपस्थित संस्था के पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व आलोक सेठ ने लोगों को पान, गुटका आदि नशे से दूर रहने की सलाह दी जिससे मुख के कैंसर से बचा जा सके।
इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर, कृष्ण कुमार जायसवाल, गौरव सेठ व संजय गुप्त ने जेसीआई परिवार के इस अभियान की सराहना की। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में डा. संदीप पाण्डेय ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस वर्ष 1933 से विश्व में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिये मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव व सचिव प्रदीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।