JAUNPUR NEWS : विश्व में सर्वोत्तम है भारतीय संविधान: प्रो. रमेश

JAUNPUR NEWS : विश्व में सर्वोत्तम है भारतीय संविधान: प्रो. रमेश

शिक्षकों एवं छात्र—छात्राओं ने संविधान प्रस्तावना की ली शपथ
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शनिवार को संविधान दिवस पर प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वोत्तम है।

इस संविधान ने 26 जनवरी 1950 से अद्यतन देश को एकता एवं अखंडता में बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। कार्यक्रम समन्वयक/राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो. राकेश यादव ने भारत के संविधान के विकास की यात्रा का विस्तार से वर्णन करते हुये कि भारतीय संविधान में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के मूल्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’ एवं ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’ सन्निहित हैं। यह विश्व का अनोखा संविधान है। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता, भातृत्व जैसे मूल्य समाहित हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूप—रेखा प्रस्तुत किया। संविधान की उद्देशिका की शपथ डॉ अवधेश मिश्रा ने दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी ने किया। इस अवसर पर डॉ अविनाश वर्मा, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ इंद्र बहादुर सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent