JAUNPUR NEWS : ‘जय माता दी’ के जयघोष से दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

JAUNPUR NEWS : ‘जय माता दी’ के जयघोष से दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न
जौनपुर। जगतजननी की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ 9 दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान का समापन हो गया। यह आयोजन बीती रात हर्षोल्लापूर्वक माहौल में सम्पन्न हुआ जिसे देखने के लिये हजारों नर—नारियों की भीड़ शोभायात्रा स्थल से लेकर विसर्जन स्थल तक उमड़ी रही। इसके पहले अहियापुर से निकलने वाली शोभायात्रा का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान एवं अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने माता रानी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुये नारियल फोड़कर एवं हरी झण्डी दिखाकर किया। इसके बाद श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में वहां से निकली शोभायात्रा सुतहट्टी, सब्जी मण्डी, कोतवाली चौराहा, हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज, कजगांव पड़ाव होते हुये नखास पहुंची। यहां आदि गंगा गोमती नदी तट के बगल में बने शक्ति कुण्ड में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया जहां माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। वहीं कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले का संचालन किया जा रहा था जहां निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने भव्य शोभायात्रा, झांकी आदि का अवलोकन भी किया। नियंत्रण कक्ष में संरक्षक इन्द्रभान सिंह, विनोद जायसवाल, श्रीकांत माहेश्वरी, शोभनाथ आर्य, राधेकृष्ण ओझा आदि की जिम्मेदारीपूर्वक उपस्थिति रही। अहियापुर से निकली शोभायात्रा का नेतृत्व महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, महासचिव राहुल पाठक के साथ अन्य पदाधिकारी कर रहे थे। उधर नखास में बने शक्ति कुण्ड में विसर्जन का कार्य पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, मोती लाल यादव, विजय सिंह बागी, लालचन्द्र निषाद, संजय विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य की देख—रेख में हुआ। शक्ति कुण्ड से विसर्जन का संचालन राजदेव यादव एवं आलोक वैश्य ने संयुक्त रूप से किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA