JAUNPUR NEWS : पति—पत्नी के विवाद में पति ने की आत्महत्या
JAUNPUR NEWS : पति—पत्नी के विवाद में पति ने की आत्महत्या
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरेठी निवासी एक युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच लगातार चल रहा विवाद बताया जा रहा है। माता-पिता में चल रहे विवाद के चलते एक मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी राजेश कश्यप (30 वर्ष) का शव शुक्रवार की दोपहर उसी के मकान के अंदर कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतक का भाई दिनेश जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो छत के पंखे में लगे फंदे से उसका शव लटकता मिला। यह देख सबके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसओ घनश्याम शुक्ला के अनुसार विवाद से तंग आकर राजेश ने आत्महत्या की है। शव का पीएम कराया जा रहा है। इसके अलावा भी अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के भाई के अनुसार पिछले कई महीनों से पति पत्नी के बीच आपस में नहीं बन रही थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रात में दोनों के बीच क्या हुआ, ये किसी को नहीं मालूम। लोगों के अनुसार आपसी कलह के चलते राजेश ने आत्महत्या कर ली। राजेश की मौत के बाद एक मासूम आदर्श के सिर से पिता का शाया उठ गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।