Jaunpur News : भारतीय केसरिया वाहिनी की महिला मोर्चा का सम्मान समारोह आयोजित
Jaunpur News : भारतीय केसरिया वाहिनी की महिला मोर्चा का सम्मान समारोह आयोजित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय केसरिया वाहिनी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता जायसवाल के आवास पर महिला कार्यकारिणी सदस्य का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि महासचिव डा. वैभव मिश्र, सचिव अजित जी, रामेश्वर जी, राजेश जी रहे।
इस मौके पर मंचासीन अतिथियों सहित तमाम लोगों का सम्मान किया गया। इस दौरान भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो, इसके लिए सभी हिंदूओं से एकजुट होने की अपील की गयी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनिता यादव, सचिव मनीषा, महामंत्री तशविरा सोनी, मीडिया प्रभारी कीर्ति, साधना निवेदिता, उषा, गुंजन, रीमा, नंदिनी, श्रद्धा सोनी आदि की उपस्थित रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।