JAUNPUR NEWS : सृष्टि में परमात्मा एक है: नारद महाराज

JAUNPUR NEWS : सृष्टि में परमात्मा एक है: नारद महाराज

महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। एक परमात्मा में श्रद्धा रखकर भजन करते रहें निश्चित रूप से कल्याण होगा। सृष्टि में सर्वत्र परमात्मा एक ही है। उसके नाम अनेक हो सकते हैं, उसे किसी नाम से पुकारा जा सकता है। गीता के अनुसार आचरण करना चाहिए। उक्त बातें स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के शिष्य नारद महाराज ने ग्राम दामोदरा मैं आचार्य विनय दुबे द्वारा निर्मित परमहंस परमानंद महाराज जी जो स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के गुरु हैं, मंदिर के उद्घाटन अवसर पर कही।

उन्होंने आगे कहा कि गीता भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है और गीता स्वयं अपने आपमें एक पूर्ण शास्त्र है। यथार्थ गीता की 3 आवृत्ति कर ले शंका निर्मूल हो जाएगी। इसके अलावा स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के अन्य शिष्य गुरुचरण आनंद महाराज राजस्थान चिंतन मयानंद महाराज फरीदाबाद सोहन बाबा प्रेम बाबा विद्या बाबा साधु बाबा चित्रकूट अनसूया आश्रम ने कहा कि ईश्वर देखा जा सकता है, उससे बातें भी किया जा सकता है।

बशर्ते काम क्रोध लोभ मोह का परित्याग कर गीता के पथ पर चलें।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दयालु मिश्र, मड़ियाहूं विधायक डा. आरके पटेल, जिला प्रचारक मछलीशहर प्रभात जी, पूर्व विधायक लीना तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकृष्ण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, जगदीश दुबे, आचार्य विनय दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent