JAUNPUR NEWS : गीता के नेतृत्व में शाहगंज में बहेगी विकास की गंगा: ओम प्रकाश जायसवाल
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। आप लोग हम पर विश्वास करके गीता जायसवाल को पूर्ण बहुमत से विजई बनाइए। निश्चित ही शाहगंज में विकास की गंगा बहेगी। यह हमारा वचन है। उक्त बातें शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी गीता जायसवाल निवर्तमान चेयरमैन के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कही।
इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 15 में जनसंपर्क किया जहां जनमानस के अपार समर्थन से ओत—प्रोत श्री जायसवाल ने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि ऐसे ही जनता का प्यार मिलता रहा तो जल्द ही शाहगंज को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित किया जायेगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल के बयान के बाद नगरवासियों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। नगरवासियों ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष के आने से हम लोगों में उत्साह जाग्रत हो रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।