Jaunpur News : गांधी जी का जीवन समाज के लिये अनुकरणीयः चौहान
Jaunpur News : गांधी जी का जीवन समाज के लिये अनुकरणीयः चौहान
स्व. जयकरन ने शिक्षा के क्षेत्र में निभायी अग्रणी भूमिका
सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला ब्लाक क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव स्थित जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत, संगीत, नृत्य का प्रस्तुतीकरण दिया।
देशभक्ति नारों से विद्यालय गूंज उठा। कार्यक्रम के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा. भीमराव अंबेडकर, स्वामी विवेकानन्द, जवाहर लाल नेहरू एवं जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष जयकरन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया। तत्पश्चात् प्रेमनाथ चौहान, दारा सिंह चौहान, साहब लाल यादव ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक सुनील यादव, डा. चन्द्रजीत, कार्यालय सहायक विकास यादव, शिक्षक वीरेन्द्र यादव, सुनीता सिंह, मधु कुमारी, हरेन्द्र चौहान, विजय सिंह, अवधेश कुमार, नायब लाल, दीपक उपाध्याय, विपिन सिंह, पिंटू विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र एवं हरेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया।