Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान में झण्डा बांटा गयाः संजय उपाध्याय
Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान में झण्डा बांटा गयाः संजय उपाध्याय
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के तत्वावधान में झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए फूलचंद भारती ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान हम सबके लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
आज बलदानियों के सपने साकार हुए। संस्था द्वारा मियांपुर, जज कालोनी, भगवती कालोनी, कचहरी चौराहा में झंडा वितरित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम आयोजक संस्था सचिव संजय उपाध्याय ने कहा कि झंडा वितरण के समय लोगों में काफी उत्साह देखा गया जो आजादी के दीवानों के सपनों को साकार करती है। इस अवसर पर साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, आनंद सेठ, जयनाथ पटेल, सभाजीत दिवेदी, मनोज श्रीवास्तव सहित संस्था के स्टाफ मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।