Jaunpur News : बिजली निविदाकर्मियों ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
963174
Jaunpur News : बिजली निविदाकर्मियों ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
निविदाकर्मियों ने अधिकारियों पर लगाये गम्भीर आरोप विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के केराकत बिजली उपखण्ड कार्यालय मनियरा पर शनिवार की सुबह बिजली निविदा कर्मियों ने दिनेश यादव के नेतृत्व में बिजली उपखण्ड पहुंच धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इस बाबत मीडिया से बात करते हुए दिनेश यादव ने बताया कि हम लोग विद्युत मजदूर पंचायत के निविदा कर्मचारी है।
हम लोगों को बगैर कारण बताए किसी भी निविदा कर्मियों को विभाग से हटा दिया जाता है या वेतन काट दिया जाता है या अधिकारियों द्वारा अनैतिक व्यवहार व दुर्व्यहार करने के साथ गाली-गलौज के माध्यम से बात की जाती है। इसी के विरोध में हम सभी लोग शांतिप्रिय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही हम लोगों को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए है जिसके कारण कोई भी दुर्घटना हो जाती है तो उसका कोई उच्चाधिकारी संज्ञान नहीं लेता है। इन सभी मांगों को लेकर हम लोग धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुये हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुनील यादव, अरुण यादव, रोबिन, रितेश, लालजीत, रमेश मौर्य (संगठन सदस्य) समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।