Jaunpur News : सिकरारा थाने पर धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी
बिहारी जी के गीतों पर झूम उठे श्रोता
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाने में श्री कृष्ण भक्तों में गजब का उत्साह रहा। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी सहित समस्त स्टाफगण के माध्यम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें गायक आशीष पाठक अमृत के भजनों की प्रस्तुति हुई। श्री पाठक के एक से बढ़कर एक गीतों पा श्रोता झूमने पर मजबूर हो गये।
श्री पाठक के प्रसिद्ध गीत ना किसी की नजर लागे मेरे मथुरा नगरिया को ना किसी की नजर लागे मेरे राम की नगरिया को हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू .. आपन तू माया हे जग जननी। हमें खेले हुए कि मगन सुंदर सांवर यशोदा के ललनजब गाया तो श्रोता थिरकने लगे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री पाठक को चुनरी भेंट करके थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, मंगला मिश्रा, पुष्पराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, धीरू सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह सुशील मिश्रा, पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद पाठक, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय, हर्षनाथ यादव, अजीत यादव, जितेंद्र गिरी, महिला कांस्टेबल उषा दीक्षित, ज्योति सिंह, वंदना सिंह, सविता, पुष्पा मौर्या, रोहित यादव, शिवांगी ओझा, शशि चौहान, विनय पटेल, जियाउद्दीन, मोहम्मद साहेब, अजीत दुबे, पत्रकार शरद सिंह, सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।