Jaunpur News : केराकत में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
963156
Jaunpur News : केराकत में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी माज अख्तर की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 104 फरियादियों ने तहसील पहुंच अपनी फरियाद को सुनाई। मौके से 5 प्रार्थना पत्रों का हुआ। निस्तारण अधिकांश मामले जमीनी विवाद से संबंधित थे।
उपजिलाधिकारी ने शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित कर जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, तहसीदार अमित त्रिपाठी समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।