Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News : व्यापार मण्डल की बैठक में चुनाव पर हुई चर्चा

Jaunpur News : व्यापार मण्डल की बैठक में चुनाव पर हुई चर्चा

-

Jaunpur News : व्यापार मण्डल की बैठक में चुनाव पर हुई चर्चा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। व्यापारी कल्याण के लिए कार्यरत शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल की साधारण बैठक रविवार की रात संपन्न हुई। पक्का पोखरा स्थित एक मैरेज लॉन में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में तहसील और नगर इकाई के चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव के लिए नामांकन शुरू किया गया। बैठक की शुरुआत तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल के स्वागत भाषण से हुई। नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने बैठक का उद्देश्य बताया और चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नियमानुसार तीन वर्ष पर नई कार्यकारिणी का चुनाव होता है। तहसील उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने गठन से अब तक किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक को संरक्षक डॉ. एसएल गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, सूरज सेठ, राजेश सिंह, डॉ. राजकुमार मिश्रा, प्रेमप्रकाश आर्य, नजमुद्दीन ने भी संबोधित किया। व्यापारी एकता के लिए मिल जुलकर काम करने की अपील की। तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व्यापारियों से चुनाव में भाग लेने की अपील की। संचालन नगर महामंत्री सौरभ सेठ ने किया। बैठक में अंबरीश पांडे, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, शीमप्रकाश अग्रहरि, कृष्णकांत सोनी, अब्दुल्ला राईन, रूपेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, रितेश आर्य, मनीष अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, ईशान राम, पवन जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular