Jaunpur News : चुनाव आयोग ने दी है डोर-टू-डोर कैंपेन की अनुमति: पुष्पराज सिंह

Jaunpur News : चुनाव आयोग ने दी है डोर-टू-डोर कैंपेन की अनुमति: पुष्पराज सिंह

जौनपुर। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लगे प्रतिबंधों के बीच भाजपा जौनपुर ने मंगलवार से घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जौनपुर के पाँच विधानसभा क्षेत्र में चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी 5-5 की संख्या में घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाये लाभार्थियों का सम्मान किया और पार्टी के लिए वोट मांगें।

इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए पुष्पराज सिंह ने नगर दक्षिणी के मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के साथ 366 जौनपुर विधानसभा के ‌नगर दक्षिणी मंडल, मियांपुर शक्तिकेंद्र, बूथ सं० 481 पर मंगलवार को सुबह-सुबह उन लाभार्थियों के घर पहुंचकर सम्पर्क किये, जिन्हें केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ मिला है। पुष्पराज सिंह ने लाभार्थियों को चंदन और कुमकुम का तिलक लगाया। सम्पर्क करने के पश्चात पुष्पराज सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत हम उन करोड़ों लोगों के घर-घर जा रहे हैं जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है, हमने काम किए हैं, कई काम ऐसे भी हैं जिन्हे पूरा करना है। हम लोगों का आशीर्वाद के साथ ही उनसे सुझाव भी ले रहे हैं।

उन्होने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने तारीखों के ऐलान के साथ ही कई प्रतिबंध लगाए हैं। जिसके तहत 15 जनवरी तक कोई जनसभा, रैली, पदयात्रा, रोडशो, नुक्कड़ सभा या नाटक नहीं होगा आयोग ने सभी दलों को पांच-पांच की संख्या में डोर-टू-डोर कैंपेन करने की छूट दी है। भाजपा ने इसी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है।

श्री सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में शोषितों, वंचितों, बेरोजगारों एवं कृषकों के आर्थिक उत्थान हेतु तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, आप सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि आम जनमानस उन योजनाओं का लाभ ले सके।

नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारें अपना शत प्रतिशत दे रही हैं। यदि कार्यकर्ता बंधु आम जनमानस को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं तो पूर्व के 2017 विधानसभा चुनाव एवं 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह 2022 के विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश भर में भाजपा का परचम लहराएगा।

नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर कमलेश निषाद एवं राजेश कनौजिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का एकमात्र उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर लोगों को भाजपा की नीति रीति और सिद्धांतो से अवगत कराना है।
महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के कल्याण हेतु बहुत कार्य किए हैं। पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष शिव कमल मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कार्य किया है। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी 13 शक्ति केंद्रों पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता बंधुओं ने लाभार्थियों को टीका लगाकर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर डी.सी.एफ. चेयरमैन धनंजय सिंह, विपिन द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, नगर मंत्री दीपक मिश्रा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, रोली सिंह, शोभा निषाद, दुर्गावती, प्रदीप तिवारी, अनूप सोनी, तेज बहादुर सेठ, शुभम निषाद, अश्वनी निषाद, जगदीश मौर्य, सुधांशु विश्वकर्मा, डॉ घनश्याम चौहान, प्रमोद सिंह, विनोद गिरी, योगेंद्र कृष्ण वर्मा, अनिल गिरी, उपदेश चौहान, गुप्तेश्वर, सत्यनारायण निषाद, शरद टंडन, आलोक वैश्य, राहुल निषाद, शिवांश त्रिपाठी, अरुण केसरी, सीता देवी, जितेंद्र बिंद, अमित कुमार आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent