JAUNPUR NEWS : रावण के अत्याचार से पृथ्वी हुई त्रस्त, राम का हुआ जन्म
JAUNPUR NEWS : रावण के अत्याचार से पृथ्वी हुई त्रस्त, राम का हुआ जन्म
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लोहरियाव मे दूसरे दिन रावण का अत्याचार राम जन्म का बहुत ही सफल मंचन हुआ रावण (अरविंद) के अत्याचार से पृथ्वी माता छत विच्छेद हो गई। चारों तरफ साधु संत और नवजात बच्चों को भी रावण द्वारा खून से नहलाया जाने लगा हर तरफ भय व्याप्त हो गया तब पृथ्वी माता (महेश) रावण से परेशान होकर विष्णु (प्रदुम) भगवान का आवाहन करती हैं।
विष्णु जी आकर पृथ्वी माता को दर्शन दिए और रावण का नाश करने के लिए अपने अवतार लेने के बारे में बताया कहा राजा दशरथ (प्रेमचंद) के यहां माता कौशल्या (विकास) के गर्भ से मैं जन्म लूंगा तब रावण का अंत करके धर्म की स्थापना करूंगा पृथ्वी माता विष्णु जी के इस कथन से संतुष्ट होकर भय से मुक्त हो गई। कुछ समय बाद श्रवण कुमार अपने बूढ़े अंधे माता पिता को चार धाम की यात्रा कराने ले जाते हैं। रास्ते में माता-पिता को प्यास लग जाती है तालाब से पानी निकालते समय राजा दशरथ द्वारा जानवर समझ कर शब्दभेदी बाण चला देते हैं यह बाढ़ श्रवण कुमार( रूपचंद) को जाकर लग जाता है जिससे श्रवण कुमार की मृत्यु के बाद उनके माता-पिता की भी मृत्यु हो जाती है।
श्रवण कुमार का मंचन रूपचंद्र द्वारा बखूबी किया गया कुछ समय बाद श्रीराम का जन्म हुआ। दर्शकों में धर्म मंडल की तरफ से प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित किया गया। जय श्रीराम के नारे से पूरा गांव गूंज उठा। रावण द्वारा साधु संतों का खून एक घड़े में इकट्ठा किया गया था जिसे जनकपुर में रावण ने पृथ्वी के अंदर रखवा दिया था। राजा जनक (मंगला) के यहां अकाल पढ़ने से राजा व रानी सोने का हल चलाते हैं जिससे सीता का जन्म होता है। महल में खुशियां मनाई जाती है। सभी पात्र संजय मौर्य, संतोष अध्यक्ष, सुनील श्रीवास्तव, इंद्रजीत, सतीश, पवन, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, नरेंद्र, मनीष, अंकित, सूरज, पंकज, रियाज, हरिश्चंद्र, तेज बहादुर, अर्जुन, विशाल, मनोज, शैलेश, लक्ष्मण, राम अकबाल, सौरभ, जयपाल, इंतजार, हजारी, संदीप, अरुण, बेटू, धर्मराज, विपिन ने अपना सहयोग दिया और काफी सहयोगी जो परदेस से नहीं आ पाए, अपना यथासंभव सहयोग वहीं से कर रहे हैं। लालचंद, प्रेमचंद, राजेश, दिलबहार, अरविंद, प्रदीप, नंदलाल, राकेश मौर्य, राकेश (गिरधारी) जिससे धर्ममंडल का प्रकाश बढ़ता ही जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।