Jaunpur News : विजय यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विवेक यादव सहित कई नेताओं को दिया धन्यवाद
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अ खिलेश यादव की विजय यात्रा रात में पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर सुबह से लेकर शाम तक अपनी उपस्थिति दर्ज करायें। उन्हें बेरोजगारी पैदा करने और महंगाई देने वाली सरकार से निजात मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने गरीबों, असहायों व मजदूरों को छला है। सिर्फ कागजों पर विकास कर रही है। विजय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेता विवेक यादव सहित तमाम सपा नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया।
इसी क्रम में कुत्तूपुर तिराहे पर अखिलेश यादव के काफिले का लोगों ने स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत छात्रों ने भी फूलों से किया। वहीं राजबहादुर पीजी कालेज के मैदान पर आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक भीड़ देखकर लगता है कि भाजपा की करारी हार होगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नौजवानों, छात्रों को नौकरी व रोजगार मिले। इस मौके पर मुंगराबादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, डा. अरशद खान, आमीक जामेई, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, राजनारायण बिन्द, विवेक यादव, शकील अहमद, राहुल त्रिपाठी, लालचन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।