HomeJaunpurJaunpur News : 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार वाले ट्रांसफार्मर का...

Jaunpur News : 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार वाले ट्रांसफार्मर का स्थान बदला जाय

Jaunpur News : 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार वाले ट्रांसफार्मर का स्थान बदला जाय

समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़े हादसे से इनकार भी नहीं
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के नालापार (नाव घाट) निवासी श्रवण कुमार के नेतृत्व में तमाम क्षेत्रीय लोगों ने अधिशासी अभियन्ता पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम प्रथम को पत्रक दिया। पत्रक के माध्यम से लोगों ने क्षेत्र के मां दुर्गा पूजा विसर्जन स्थल एवं हनुमान मन्दिर के पास के 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर को विसर्जन तालाब के पीछे लगवाने की बात कही।

Jaunpur News: Blood donation fortnight started in RK Hospital, fortnight will run till June 14

लोगों की मानें तो उक्त ट्रांसफार्मर 11 हजार वोल्ट का है लेकिन वर्तमान में उसके तार में विद्युत प्रवाह बाधित है। मालूम हो कि उक्त स्थल पर आये दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा, पाठ, विवाह आदि कार्यक्रम होते रहते हैं जिससे वहां काफी भीड़ उमड़ती है। उसी रास्ते से नगर की समस्त मां दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिये ले जायी जाती हैं। रास्ते के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार पीपल के पेड़ जिसमें महिलाएं जल आचमन, पूजा, पाठ आदि करती हैं, से सम्पर्क करते हुये ट्रांसफार्मर तक गया है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, उक्त विद्युत तार को हटवाया नहीं गया और ट्रांसफार्मर का स्थान बदला नहीं गया तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं, उक्त हादसे की सारी जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी, क्योंकि इस समस्या की ओर लोगों द्वारा सम्बन्धित को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। फिलहाल यदि उक्त ट्रांसफार्मर को तालाब के पीछे स्थापित करवा दिया जाय तो उपरोक्त खतरे से बचा जा सकता है। श्रवण कुमार के नेतृत्व में पत्रक सौंपने के दौरान जानकी देवी, नीतू, मुन्ना, अनन्त राम, अनिल कुमार, पप्पू, संतोष, सूरज, आशीष, नीरज शर्मा, बसंत निषाद, कतिल, शान्ति देवी, सविता, मनोज निषाद, हरेराम निषाद, रामजी शर्मा, मनीष कुमार, सुशील शर्मा, निर्मला देवी के अलावा क्षेत्र के तमाम महिला, पुरूष, युवा, बच्चे, बूढ़े आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read