JAUNPUR NEWS : धोबी कल्याण समिति नगर इकाई ने मनाया गणतंत्र दिवस

JAUNPUR NEWS : धोबी कल्याण समिति नगर इकाई ने मनाया गणतंत्र दिवस

जौनपुर। उ.प्र. धोबी कल्याण समिति नगर ईकाई के नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया एवं महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह ने संयुक्त रुप से संत गाड्गे धोबी धर्मशाला, केरारकोट, केरारबीर मंदिर पर झंडा फराया। धोबी समाज के नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने धोबी समाज एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी को अपने देश की प्रगति, विकास और तरक्की के लिए तन मन और धन से सदैव अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान बने रहने हेतु संकल्प लेने का दिन है और देश की आन-बान-शान के लिए सदैव तत्पर रहना हर भारतीयों का कर्तव्य है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर कन्नौजिया एवं श्याम कन्नौजिया ने गणतंत्र दिवस के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के ही दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था जिसे हर भारतीय हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर महादेव सेना के महासचिव मनीष सेठ, हरिशंकर कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया, सोभित कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, जीत नारायन कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, राजू कन्नौजिया, रमेश चन्द्र कन्नौजिया, मनीष कन्नौजिया, प्रेम कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, रामजी कन्नौजिया, कालीदास कन्नौजिया, मोहन लाल कन्नौजिया, हरिशंकर कन्नौजिया, सुबाष कन्नौजिया, लक्खी कन्नौजिया, रवि कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, प्यारे कन्नौजिया, बिरजू कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent