Jaunpur News : भगवान गणेश की भक्ति के डूबे श्रद्धालुगण
Jaunpur News : भगवान गणेश की भक्ति के डूबे श्रद्धालुगण
जौनपुर। गणेश उत्सव पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाया जा रहा है। नगर में जगह-जगह गणेश प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से बुद्धि के देवता की पूजा की जा रही है। श्रद्धालु गण नियमित आरती पूजन व भजन कीर्तन कर रहे हैं। नगर में कुछ लोग अपने घर में भी गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ और सुबह शाम आरती कर रहे हैं।
मियांपुर कालोनी निवासी रविभूषण दूबे भी अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर परिवार सहित पूजा पाठ कर रहे हैं। प्रत्येक दिन अलग पकवान बनाकर भोग लगाकर रहे हैं। कालोनी के लोग भी दर्शन पूजन कर पुण्य के भागीदार हो रहे हैं। सुबह-शाम आरती व शंखध्वनि और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ पूरी कालोनी गुंजायमान। श्री दूबे ने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमा हर साल स्थापित करते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं।