Jaunpur News : विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना जलालपुर में मनाया गया संविधान दिवस

Jaunpur News : विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना जलालपुर में मनाया गया संविधान दिवस

जौनपुर। विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना जलालपुर के परिसर में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अकलेश सिंह के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय संविधान के रचयिता डा. भीमराव अम्बेडकर सहित राज्य की सभाओं के निर्वाचन सदस्यों पंडित जवाहर लाल नेहरू, डा. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल और मौलाना अब्दुल कलाम को याद किया गया।

थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संविधान के अनुरूप सच्ची निष्ठा से कार्य करने की शपथ लिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने संविधान दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि आज के दिन यथार्थ 26 नवम्बर 1949 ई. को डा. भीमराव अम्बेडकर की देखरेख में भारतीय संविधान तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसे बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इस संविधान को देश में पहली बार 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

आज के दिन डा. भीमराव राव अम्बेडकर के योगदान को याद करने और संविधान के महत्व का प्रसार करने के लिये संविधान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उपनिरीक्षक ग्रिजेश श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक भोला सिंह यादव, मुख्य आरक्षीगण महेन्द्र कुमार, ज्ञानचन्द्र सरोज, संतोष गुप्ता, रूपचन्द्र, रामवृक्ष यादव, सुधाकर यादव, म.हे.कां. सुकमीन देवी, आरक्षी दिलीप राय, अभिषेक पुरी, आरक्षी कैसर आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent