JAUNPUR NEWS : हल्का लेखपाल सहित राजस्व टीम की हुई शिकायत

JAUNPUR NEWS : हल्का लेखपाल सहित राजस्व टीम की हुई शिकायत

पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से की कार्यवाही की मांग
बदलापुर, जौनपुर। भ्रष्टाचार में लिप्त हल्का लेखपाल सहित एक अन्य लेखपाल के खिलाफ शिकायत की आवाज उठी। उपजिलाधिकारी से की गयी शिकायत में उपरोक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी। शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार वह सेतापुर तहसील बदलापुर का निवासी है। उसके व विपक्षी के मध्य भूमि का पुराना विवाद था जिसके निस्तारण हेतु तहसीलदार के आदेश द्वारा राजस्व टीम का गठन किया गया। बीते 26 अप्रैल को हल्का लेखपाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौके पर आये। हल्का लेखपाल सहित एक अन्य लेखपाल द्वारा चक का सीमांकन किया गया। सीमांकन में काफी अंतर आने पर मानसिक रूप से परेशान हुआ।

तत्पश्चात लेखपाल की जरीब पर शंका होने पर उसकी जरीब की नाप की गयी जो 65 फीट की थी जबकि क्षेत्र में प्रचलित जरीब 66 फीट की होती है जिसके कारण मौके पर विवाद हो गया। इसके बाद राजस्व टीम के एक अन्य सदस्य आ गये जिनकी सही जरीब से सीमांकन किया गया। इसके उपरान्त शिकायतकर्ता द्वारा स्पॉट मेमो पर हस्ताक्षर किया गया। हल्का लेखपाल द्वारा त्रुटिपूर्ण जरीब विपक्षी को नाजायज फायदा पहुंचाने के लिये एक योजना के तहत लायी गयी थी जिसके लिए चर्चा है कि लेखपाल द्वारा जेब गरम किया गया था।

यदि ध्यान न दिया गया होता तो उसका बहुत नुकसान हो जाता व विवाद का कभी निराकरण नहीं हो पाता, बल्कि विवाद और बढ़ जाता है। यह तो एक उदाहरण है जबकि उपरोक्त हल्का लेखपाल द्वारा न जाने कितने गांव में कितने किसानों का नुकसान किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent