HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राज्यमंत्री ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर के तत्वावधान एकलव्य स्टेडियम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 18 मण्डल के सापेक्ष 15 मण्डल की टीमों ने प्रतिभागिता किया है। चित्रकूट धाम मण्डल बांदा, मेरठ व अलीगढ़ की टीमें किन्हीं कारणों से प्रतिभाग नहीं कर सकी। प्रतियोगिता लीग कम नाक-आउट के आधार पर खेली जा रही है। टीमों को 4 पूल में बांटा गया है। पहले पूल में 03 टीमें शेष 03 पूलों में 4-4 टीमें है। प्रतियोगिता में लीग के कुल 21 मैच एवं नाक-आउट के 08 मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण ने किया। समारोह की अध्यक्षता प्रो0 वन्दना सिंह कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्वागत के बाद क्रीड़ा अधिकारी ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देगी। जल्द ही जनपद में खिलाड़ियों को स्वीमिंग पूल, सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक एवं मल्टीपरपज हाल की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी जिसका कार्य प्रारम्भ हो चुका है। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर जनपद में महिला हैण्डबाल बास्केटबाल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराया जायेगा। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मुझे आशा है कि विश्वविद्यालय परिसर में समस्त खिलाड़ी अच्छा महसूस कर रहे होंगे।

खेले गये हैण्डबाल मैच का विवरण
उद्घाटन मैच गोरखपुर मण्डल बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य हुआ जिसमें गोरखपुर की टीम ने 19-08 से लखनऊ को पराजित किया। अन्य मैचों में अयोध्या ने सहारनपुर को 16-11 से पराजित किया। वाराणसी ने मिर्जापुर को 14-12 से पराजित किया। मुरादाबाद ने आगरा को 6-4 से पराजित किया। बस्ती ने देवीपाटन को 12-3 से पराजित किया। प्रयागराज ने आजमगढ़ को 25-3 से पराजित किया। अयोध्या ने कानपुर को 23-08 से पराजित किया। गोरखपुर ने बरेली को 21-3 से पराजित किया। लखनऊ ने झांसी को 13-3 से पराजित किया। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, प्रदीप तिवारी, परमेन्द्र सिंह, अमित पाण्डेय, नफीस अहमद, बैजनाथ यादव, संदीप राय, राजीव जायसवाल, संजय सिंह, कौशल दीक्षित, परसुमन आनन्द, आकाश गुप्ता, अतुल, पंकज यादव, तरूण कुमार, रजनीश सिंह, लोकेश चौरसिया, राजेश सिंह, निखिल सिंह, राजीव सिंह, राजकुमार यादव, पूजा यादव, कृष्ण कुमार यादव, कन्हैया सिंह यादव, अमरजीत यादव, शशि यादव के साथ ही उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read