Jaunpur News: न्यायालय कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर साथियों ने दी भावभीनी विदाई

Jaunpur News: न्यायालय कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर साथियों ने दी भावभीनी विदाई

जौनपुर। कर्मचारी संघ दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारी माहेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मेंही लाल बिल लिपिक, रमेश सिंह अभिलेख पाल के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता एमपी सिंह ने किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश मदन सिंह ने विदा हो रहे सभ्ीा कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि निकट भविष्य में इन कर्मचारियों की रिक्तियों को पूरा करना मुश्किल है।

इसके अलावा एडीजे रमेश दुबे, प्रकाश चन्द्र शुक्ला, अपर जिला जज अंजनी सिंह, अपर जिला जज अशोक सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील उपाध्याय, सतीश तिवारी, शुभरत मिश्र, देवेन्द्र सेठ, सुरेन्द्र कुशवाहा, डा. दिलीप सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुये नरेन्द्र प्रताप मिश्र ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent