Jaunpur News : विभिन्न गांवों में निकाला गया भारत माता व अमृत महोत्सव का रथ
शाहगंज, जौनपुर। सोंधी विकास खण्ड के विभिन्न गांवों में भारत माता व अमृत महोत्सव का रथ निकाला गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों ने पूरे मनोभाव से भारत माता की आरती पूजन व वंदन करते हुए संकल्प लिया कि देश की अस्मिता और अखंडता पर कभी कोई भी आंच नहीं आने दिया जायेगा।
इसके लिये हम सभी प्राणों को न्योछावर करने से पीछे नहीं हटेंगे। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से अजय भारत सिंह बरगांव, डा. अरविंद गुप्ता पूर्व प्रधान बड़उर जपटापुर, ठाकुर प्रसाद सिंह बरगांव, प्रदीप सिंह खलीलपुर, आनंद बिंद मुडैला, विनय सिंह ताखा कटार, कृष्णदेव तिवारी मानीकला के साथ हरिकृष्ण, भाष्कर तिवारी, रिंकू पाठक, रामेश्वर प्रसाद, जय प्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।