JAUNPUR NEWS : बीपी परवाना बिन्द ने थामा भारतीय मानव समाज पार्टी का दामन
JAUNPUR NEWS : बीपी परवाना बिन्द ने थामा भारतीय मानव समाज पार्टी का दामन
राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने परवाना को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी की बैठक नगर के मियांपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद की अध्यक्षता में हुई जहां आगामी नगर निकाय चुनाव लड़ने पर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ मिलकर लड़ने की सहमति बनी। साथ ही जौनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सभी वार्डों में प्रत्याशी तय करने और संगठन को लामबंद करने पर रणनीति बनी।
इस दौरान बीपी परवान बिन्द को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिन्द ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी मनोनीत भी कर दिया। इस दौरान बीपी परवाना ने बताया कि इससे पहले उन्होंने प्रगतिशील मानव समाज पार्टी में कई वर्षों से अपना समय, तन, मन एवं धन दिया लेकिन उनकी गलत नीतियों के कारण पार्टी का विकास नहीं हो सका। वह सिर्फ कार्यकर्ताओं और बिंद समाज का शोषण और धनउगाही में लगे रहते थे। जिस विधानसभा में प्रेमचंद बिंद का आवास है, उसी विधानसभा में बिंद बहुल क्षेत्र होने के कारण अपना जनाधार नहीं बना पाया। यह पार्टी 28 साल से चल रही है लेकिन अन्य पार्टी के विधायक बन रहे हैं। इससे साफ होता है कि इनकी समाज में कोई पूछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा बिंद समाज इनके गलत नीतियों के कारण खाई में जा गिरा है। भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद सिर्फ 4 साल में ही पार्टी बनाकर पूरे प्रदेश में साथ अन्य प्रदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। समाज का युवा भी जनसैलाब धीरे-धीरे भारतीय मानव समाज पार्टी केवट रामधनी बिंद के साथ जुड़ रहा है। इनकी नीति साफ और सुथरी है जिससे प्रभावित होकर इस पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। उनके साथ जय प्रकाश बिंद, भगत बिंद, राम प्रताप बिंद, सोमनाथ बिंद आदि ने भी सदस्यता लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष भैया लाल बिंद, श्याम बहादुर शर्मा, राम सहाय बिंद, गणेश बिंद, विजय बहादुर निषाद, राम प्रसाद निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।