HomeJaunpurJaunpur News : ब्लाकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jaunpur News : ब्लाकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jaunpur News : ब्लाकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डा. प्रदीप दूबे
जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खुटहन विकास खण्ड स्थित फतेहगढ़ गांव के खेल मैदान में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राणा प्रताप सरोज के संयोजन में ब्लाकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निवर्तमान जिला युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव एवं आशा राम यादव ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि आर.के. यादव ने क्षेत्रीय प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।खेल के द्वारा ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। क्रीडा प्रतियोगिता में विकास खण्ड के कई गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रोहित यादव एवं बालिका में करिश्मा धनगर तथा 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में गोलू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में अभिषेक तिवारी व गोला एवं चक्का प्रक्षेप मे शुभम पाण्डेय प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के कुशल संचालन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शाहगंज अनुराग यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक की भूमिका में सूर्य मणि यादव रहे।समापन अवसर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अजय सिंह राजू, राजेश यादव, शिवजोर, आनन्द यादव तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पी.आर.डी. जवान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read