HomeJaunpurJaunpur News : अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर वृद्धों को...

Jaunpur News : अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर वृद्धों को कराया गया भोजन

Jaunpur News : अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर वृद्धों को कराया गया भोजन

जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर प्रेम राजपुर वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को ट्रस्ट के तरफ से भोजन कराया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि एक माँ बाप कई बच्चों की परवरिश कर लेते हैं परंतु कई बच्चे मिलकर भी माँ बाप की सेवा नहीं कर पाते हैं। आज के आधुनिक युग में बच्चे बुजुर्ग माँ-बाप के साथ नहीं रहना चाहते हैं जो बहुत ही दुःखद एवं अफसोस के साथ शर्मनाक स्थिति है। यहां जब आते हैं तो यहा की स्थिति देखकर दुख होता है।

उर्वशी सिंह ने कहा कि हमारे ट्रस्ट के तरफ से भविष्य में जो सहयोग होगा, पूरे मन से करेंगे ट्रस्ट की अध्यक्ष ने कहा कि हमारा ट्रस्ट महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कार्य करती है और आगे भी कार्य जारी रहेगी। ट्रस्ट की महासचिव राधिका सिंह और कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि भविष्य में उन्हें जिस तरह से सहयोग की आवश्यकता होगी, हम पूरे दिल से करेंगे। कार्यक्रम में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की वाराणसी प्रभारी पिंकू मौर्या, साधना सिंह, रवि चौबे, शशि राय, पंकज यादव, श्याम प्यारे को सम्मान पत्र देकर अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read